थानेदार के घर चौथी बार चोरी: अलमारी तोड़ नगदी और चांदी के जेवर ले उड़े चोर, परिवार और मोहल्ले में डर का माहौल!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : थानेदार का घर भी अब महफूज़ नहीं, चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम

छग , कोरबा जिले से एक बार फिर ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
थानेदार नवल साहू के सरकारी आवास में एक-दो नहीं बल्कि चौथी बार चोरी की वारदात हुई है।
इस बार चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर नकदी और चांदी के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए\लगातार हो रही चोरियों से परिवार और आस-पड़ोस के लोग खौफ में हैं।

सीएसईबी चौकी क्षेत्र का मामला, नौकरानी ने देखी टूटी अलमारी

घटना कोतवाली थाना के अंतर्गत सीएसईबी चौकी इलाके की है।थानेदार नवल साहू, जो पहले कोरबा में पदस्थ थे, अब राजनांदगांव में तैनात हैं।उनका सरकारी आवास पंप हाउस स्थित क्वार्टर नंबर 2A-1 है।

थानेदार के घर चौथी बार चोरी: अलमारी तोड़ नगदी और चांदी के जेवर ले उड़े चोर, परिवार और मोहल्ले में डर का माहौल!

सोमवार सुबह रोज़ की तरह जब उनकी नौकरानी रामकुमारी बैरेठ घर पहुंची, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे नगदी व चांदी के गहने गायब थे।उसने तुरंत थानेदार नवल साहू और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सीएसपी भूषण एक्का ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

एक ही घर में चौथी बार चोरी

नौकरानी रामकुमारी ने बताया कि यह चोरी नवल साहू के घर में चौथी बार हुई है।लगातार हो रही घटनाओं ने मोहल्ले में डर और बेचैनी फैला दी है।स्थानीय लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि जब थानेदार का घर सुरक्षित नहीं,तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

क्या है इस बार की चोरी के पीछे की मंशा?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शक जताया जा रहा है किइस बार की चोरी के पीछे कोई निजी रंजिश या खुन्नस भी हो सकती है।हालांकि, असली वजह तब ही सामने आएगी जब आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J