भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में 16000 NHM संविदा कर्मचारियों का गुस्सा अब उफान पर है। बीस दिन से चल रही हड़ताल अब जल सत्याग्रह में बदलने जा रही है।
रायपुर जिले के करीब 1600 NHM कर्मचारी कल से नवा रायपुर के तालाब में जल सत्याग्रह करेंगे। संगठन के अनुसार, यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो विधानसभा और मंत्रियों-विधायकों के बंगले का घेराव किया जाएगा।रायपुर NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने इस बात की पुष्टि की है। आंदोलन की गूंज अब पूरे राज्य में फैल चुकी है।
इससे पहले, कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी थी। रायपुर में 1600, दुर्ग में 850 और रायगढ़ में 500 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दिया था।हालांकि रायपुर CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि इस्तीफे का ज्ञापन लिया गया जरूर है, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया है।बुधवार को शासन ने सख्त कदम उठाते हुए 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें NHM कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं।
बर्खास्तगी के बाद विरोध और ज्यादा तेज हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन बातचीत की जगह दबाव की नीति अपना रहा है।उन्होंने कहा कि अब तो शासन-प्रशासन ने बातचीत के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। ऐसे में आंदोलन ही आखिरी विकल्प बचा है और ये जारी रहेगा।प्रदर्शन भी अब नए-नए रूप ले रहा है। कभी पीएम-सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के मुखौटे पहनकर डांस, तो कभी खून से लिखे लेटर — कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




