छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार का इनाम, मालवाहकों में यात्री ढोने पर सख्त कार्रवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वाले राहवीरों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

अब ऐसे राहवीरों को 25 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। यह इनाम एक व्यक्ति को अधिकतम पांच बार तक मिल सकेगा।

मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई।
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना पर चर्चा और 25 हजार इनाम की घोषणा

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने निर्देश दिए कि राहवीर योजना का क्रियान्वयन गंभीरता से किया जाए।इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए और स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को जागरूक किया जाए।

बैठक में यह भी तय हुआ कि मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर सख्त कार्रवाई होगी।दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन सवारियों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू कराया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश मिले कि सड़कों पर आवारा पशुओं को हटाने और राहवीर योजना के व्यापक प्रचार के लिए प्रमुख सड़कों पर होर्डिंग लगाए जाएं,साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए कंटेन्ट तैयार किया जाए।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समितियां गठित हैं,जो पुलिस और अस्पताल से जानकारी लेकर राहवीरों का चयन करेंगी।जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली यह समिति प्रस्ताव परिवहन आयुक्त को भेजेगी, और जांच के बाद इनाम की राशि सीधे DBT से भेजी जाएगी।

सड़क सुरक्षा परिषद ने ब्लैक स्पॉट पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश भी दिए।एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि 22 पेट्रोलिंग टीम बनाई गई हैं जो टोल नाकों के आसपास 50 किलोमीटर तक सड़क को क्लियर करती हैं और आवारा पशुओं को हटाती हैं।
इसके लिए राज्य में 113 काउ कैचर टीम भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

बैठक में हिट एंड रन मामलों सहित कई सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।इस दौरान सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने राज्य के समग्र सुरक्षा परिदृश्य पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विधायक अनुज शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अरूण देव गौतम, लोक निर्माण सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, परिवहन सचिव एस. प्रकाश, परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J