छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश! 33 जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर में बिजली गिरने से 3 की मौत, जानिए घर और खेत में बिजली गिरने से बचाव के उपाय..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 33 जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पिछले 36 घंटों में पांचों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बस्तर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रायपुर में बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ बारिश और बिजली गिरने से मौत – बचाव के उपाय और सावधानियां

रायपुर में तीन मौतें

  • पहला मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान में फ्रिसबी खेलते समय क्लास 10वीं के छात्र प्रभात साहू पर बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई।

  • दूसरा मामला मुजगहन का है, जहां खेत में काम कर रही 27 वर्षीय सुशीला साहू की बिजली गिरने से मौत हुई।

  • तीसरा मामला अभनपुर ब्लॉक के सलौनी गांव का है। यहां 17 साल की खम्महन भारती खेत से लौट रही थीं, तभी आसमानी बिजली की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पहुँचाया लेकिन देर हो चुकी थी।

बारिश और बिजली का असर

बारिश की वजह से रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम भी खराब हो गया। करीब 24 घंटे तक सर्विस प्रभावित रही। इस दौरान कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं और कुछ रायपुर नहीं उतर सकीं। अब सिस्टम सुधार लिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल 8 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 88% बारिश हो चुकी है। सामान्य 1143.3 मिमी के मुकाबले अब तक 1006.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

 बिजली गिरने से बचाव के उपाय

अगर घर के भीतर हों तो:

  • टीवी, इन्वर्टर, वॉशिंग मशीन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दें।

  • लैंडलाइन फोन का उपयोग न करें।

  • पाइप, नल या हैंडपंप को न छुएं।

  • टंकी के बहते पानी या शॉवर का इस्तेमाल न करें।

  • लोहे के खिड़की-दरवाजों से दूर रहें।

अगर घर से बाहर हों तो:

  • पेड़ के नीचे, बिजली के खंभे या टॉवर के पास न खड़े हों।

  • तुरंत पक्के मकान या बिल्डिंग में शरण लें।

  • टीन शेड या लोहे की चादर के नीचे खड़े न हों।

  • तालाब, नदी और पोखर से दूरी बनाएं।

  • साइकिल, बाइक या ट्रैक्टर से यात्रा न करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

खेत में काम करते समय सावधानियां

क्या करें:

  • पास में पक्का मकान हो तो उसमें शरण लें।

  • अगर शेड न हो तो उसी जगह पर रुक जाएं।

  • पैरों के नीचे लकड़ी, बोरा, प्लास्टिक जैसी सूखी चीज रखें।

  • दोनों पैरों को मिलाकर बैठें और जमीन से कम से कम संपर्क रखें।

  • सिर झुकाकर, हाथ घुटनों पर रखकर कान बंद करें।

क्या न करें:

  • जमीन पर सीधा न लेटें और न ही सिर सटाएं।

  • धातु के औजार, ट्रैक्टर या खंभों के पास न खड़े हों।

  • गीली मिट्टी और पानी भरे खेत से बचें।

  • पेड़ के नीचे शरण न लें।

  • कोई भी धातु की चीज जेब में न रखें।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J