भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में शनिवार को बच्चों के स्कूल का समय एक बार फिर बदलने जा रहा है!
शिक्षकों के दबाव और व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए स्कूल का संचालन अब फिर से सुबह 7:30 बजे से शुरू हो सकता है। डीपीआई ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
शनिवार को लागू होगी पुरानी व्यवस्था
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने शनिवार को ही शिक्षा सचिव को प्रस्ताव भेजा है।अब उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को इस पर मुहर लगते ही नया आदेश जारी हो जाएगा।
पहले बदल दिया गया था समय
इस सत्र में शिक्षा विभाग ने शनिवार के स्कूल समय को बदलकर सोमवार से शुक्रवार के जैसा — सुबह 10 बजे कर दिया था।लेकिन यह बदलाव बच्चों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गया।
योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों में आ रही थी दिक्कत
शनिवार को बैगलेस डे होता है जिसमें योग, खेल और अन्य क्रियात्मक गतिविधियाँ होती हैं।
देर से स्कूल खुलने की वजह से इन गतिविधियों का संचालन प्रभावित हो रहा था।
यह रहेगा नया प्रस्तावित समय
एक पाली वाले स्कूल: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
दो पाली वाले हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी: सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक
प्राइमरी और मिडिल स्कूल (दोपहर पाली): दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
शिक्षकों को मिला आश्वासन
शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को पहले ही भरोसा दिलाया था कि शनिवार का समय पूर्ववत किया जाएगा। अब उसी दिशा में प्रस्ताव भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर लौटेगी पुरानी रफ्तार
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में अभिभावक और शिक्षक इस प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहे हैं।अगर सोमवार को स्वीकृति मिल गई, तो शनिवार से फिर वही पुराना टाइम टेबल लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
क्या आप इस फैसले से सहमत हैं?
स्कूल समय की यह वापसी बच्चों और शिक्षकों की सुविधा के लिए है।आपका क्या कहना है?यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




