छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी? कांग्रेस का बड़ा दावा, PCC चीफ बोले- जल्द सबूतों के साथ करेंगे खुलासा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का खेल? कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, बोले दीपक बैज – जल्द पेश होंगे सबूत!

जगदलपुर से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर भाजपा पर सीधा हमला बोला है।

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि जिस तरह कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र में गड़बड़ी सामने आई, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप – दीपक बैज का बड़ा दावा

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का मामला सामने आने वाला है। साथ ही भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

दीपक बैज ने स्पष्ट कहा – “यह कोई संयोग नहीं है, यह एक साजिश है। इसकी वजह से बीजेपी को अनुचित फायदा मिला है।

जल्द करेंगे सबूतों के साथ खुलासा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

PCC चीफ का कहना है कि यह फिलहाल एक चेतावनी है, लेकिन बहुत जल्द कांग्रेस ठोस सबूतों के साथ सामने आएगी। प्रदेश कांग्रेस ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र भेजा है। इसमें प्रशिक्षण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

कांग्रेस का दावा है कि राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गड़बड़ी हुई है और इस धांधली का खुलासा अब ज़्यादा दूर नहीं है।

📢 आप क्या सोचते हैं इस पूरे मामले पर?
क्या सच में छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई है या यह सिर्फ़ एक राजनीतिक रणनीति है?

विज्ञापन



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK