भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज से कम हुआ सिलेंडर का बोझ, होटल-ढाबा मालिकों को राहत
रायपुर। गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर इस बार राहत की खबर आई है। 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 51 रुपए घटा दिए गए हैं।
लगातार तीसरी बार घटे दाम, दिल्ली में अब मिलेगा ₹1580 में
तेल विपणन कंपनियों ने इस कटौती की पुष्टि की है। अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में ₹1580 में उपलब्ध होगा।इससे पहले 1 जुलाई को 58.50 रुपए और अगस्त की शुरुआत में 33.50 रुपए की कटौती की गई थी। यानी बीते कुछ महीनों में सिलेंडर की कीमतें चरणबद्ध रूप से घटती जा रही हैं।
जून में ₹1723.50 और अप्रैल में ₹1762 था रेट
अगर बीते महीनों की बात करें तो जून में यह कीमत ₹1723.50 थी, जबकि अप्रैल में ₹1762 थी। फरवरी में 7 रुपए की मामूली राहत मिली थी, लेकिन मार्च में फिर 6 रुपए की बढ़ोतरी हो गई थी।
घरेलू उपभोक्ताओं को अब भी इंतजार
इस कटौती का लाभ फिलहाल सिर्फ कमर्शियल उपयोगकर्ताओं को मिलेगा। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों ने साफ किया है कि बदलाव केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुआ है।
होटल, ढाबों को राहत की उम्मीद
स्थानीय होटल, चाय स्टॉल और ढाबा संचालकों ने इस फैसले पर राहत की सांस ली है। रोज़ाना बड़े सिलेंडर पर निर्भर इन व्यवसायों के लिए यह कदम बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
उज्ज्वला योजना के तहत एक और राहतभरी घोषणा
इसी बीच केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया है कि उज्ज्वला लाभार्थियों को अब 14.2 किलो के सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाएगी।
सब्सिडी 2025-26 तक, 9 बार रीफिल पर लागू
यह सब्सिडी 2025-26 तक अधिकतम 9 रीफिल के लिए मान्य होगी। 5 किलो सिलेंडर लेने वालों को यह सब्सिडी अनुपातिक रूप से मिलेगी। सरकार इस पर कुल ₹12,000 करोड़ खर्च करेगी।
विज्ञापन
10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं उज्ज्वला से
उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देने के उद्देश्य से हुई थी। 1 जुलाई 2025 तक देशभर में करीब 10.33 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




