भिलाई में हैरान कर देने वाली घटना, कमल का फूल बना काल! फूल तोड़ने तालाब में उतरे CSVTU डिप्टी रजिस्ट्रार की तालाब में डूबकर मौत.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत से सदमे में CSVTU परिवार, कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे थे डॉ. चंद्राकर

भिलाई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वे अपने प्लॉट का निर्माण कार्य देखने निकले थे, लेकिन रास्ते में एक तालाब में खिले कमल के फूल ने उनका ध्यान खींच लिया। फूल तोड़ने के लिए वे तालाब में उतरे और कभी वापस नहीं निकल सके।

CSVTU डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से मौत की घटना – भिलाई न्यूज़

हादसे का पूरा घटनाक्रम

यह हादसा भिलाई के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोरा गांव स्थित तालाब में हुआ।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, कमल का फूल तोड़ते समय उनका पैर तालाब में मौजूद कमल की शाखाओं में उलझ गया।डॉ. चंद्राकर को तैरना आता था, लेकिन शाखाओं में फंसने की वजह से वे बाहर नहीं निकल सके।

ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला और पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
वहां से उन्हें भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

प्लॉट देखने निकले थे, रास्ते में आया हादसा

जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी खत्म होने के बाद डॉ. भास्कर चंद्राकर मुख्य वित्त अधिकारी(CFO) के साथ प्लॉट देखने निकले थे, जहां उनका मकान बन रहा था।

तालाब रास्ते में ही पड़ता था। फूल देखकर उन्होंने CFO से कहा कि,"मुझे तैरना आता है, फूल तोड़कर तुरंत लौट आऊंगा।लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।

विश्वविद्यालय ने की पुष्टि

CSVTU के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि डॉ. चंद्राकर, ड्यूटी के बाद CFO के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर गए थे। वहीं तालाब में फूल तोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ।

रायपुर के रहने वाले थे डॉ. भास्कर, चार साल से सीएसवीटीयू में कार्यरत

डॉ. भास्कर चंद्राकर की उम्र लगभग 36 वर्ष थी।वे मूल रूप से रायपुर के निवासी थे। उनकी मूल पदस्थापना शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जगदलपुर में थी, लेकिन वे पिछले चार सालों से प्रतिनियुक्ति पर CSVTU भिलाई में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे।


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!                                             


विज्ञापन

 

एक सामान्य सा दिन, एक शांत तालाब, और एक सुंदर फूल —

किसे पता था कि ये सब एक ज़िंदगी की आखिरी याद बन जाएंगे।

प्राकृतिक सौंदर्य को सराहें, लेकिन सतर्क रहें।
ज़िंदगी अनमोल है, एक लम्हे की लापरवाही सब कुछ बदल सकती है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK