भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दान को सनातन धर्म में सबसे श्रेष्ठ कर्म माना गया है। लेकिन शास्त्रों में साफ लिखा है कि अगर दान के बाद कुछ नियमों का पालन न किया जाए, तो उसका पुण्य कम हो सकता है या व्यर्थ चला जाता है।
दान के बाद क्या न करें
दिखावा और घमंड: दान का असली फल तभी मिलता है जब यह गुप्त और निष्काम भाव से किया जाए। दिखावे से पुण्य नष्ट हो जाता है।
दान की निंदा: दान देकर किसी को ताना मारना या अपमान करना बड़ा पाप माना गया है।
क्रोध और कलह: दान के तुरंत बाद झगड़ा करना या द्वेष रखना अशुभ माना गया है। मन को शांत और प्रसन्न रखना जरूरी है।
अशुद्ध आचरण: शराब, मांसाहार या अन्य वर्जित कार्यों में लग जाना पुण्य को नष्ट कर देता है।
दान की वापसी: किसी को दिया गया दान वापस लेना गंभीर दोष माना गया है।

दान से पहले किन बातों का रखें ध्यान
धर्म के लिए अपने अर्जित धन का दसवां हिस्सा दान में लगाना चाहिए।
स्वयं जाकर दिया गया दान सबसे श्रेष्ठ और घर बुलाकर दिया गया दान मध्यम माना गया है।
तिल, कुश, जल और चावल हाथ में लेकर दान करना चाहिए।
दाता पूर्व की ओर मुख करके और ग्रहण करने वाला उत्तर की ओर मुख करके दान करे।
अन्न, जल, गाय, वस्त्र और आसन जैसी वस्तुओं का दान मृत्यु उपरांत कष्टों से मुक्ति देता है।
गाय, घर, वस्त्र, शय्या और कन्या का दान विशेष फलदायी होता है।
दीन, निर्धन, अनाथ, विकलांग और रोगियों की मदद करना महान पुण्य देता है।
विद्याहीन ब्राह्मण को दान देने से बुद्धि की हानि होती है।
गाय, स्वर्ण, चांदी, कन्या, भूमि और अन्न सहित 16 वस्तुओं का दान "महादान" कहा जाता है।
स्थानीय धार्मिक गुरुओं का कहना है कि दान सिर्फ वस्त्र या धन देने का नाम नहीं, बल्कि भाव और नीयत सबसे बड़ा महत्व रखते हैं।
आप भी दान करते समय इन नियमों को अपनाकर अपने पुण्यफल को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



