पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या! फिर फांसी लगाई तो टूटी रस्सी! जहर खाने की भी कोशिश रही नाकाम, आरोपी गिरफ्तार ,फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के नजफगढ़ इलाके ने एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना देखी, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक पति ने अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से तंग आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूटने से उसकी जान बच गई। यह सनसनीखेज वारदात स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

दिल्ली के नजफगढ़ में हत्या की सनसनीखेज घटना

क्या थी पूरी घटना?

पुलिस के अनुसार, यह घटना नजफगढ़ के पुराना रोशनपुरा इलाके की है। 30 वर्षीय महिला, जो सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 6,000 फॉलोअर्स थे, अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। इसी शौक की वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा |

जानकारी के मुताबिक पति, जो ई-रिक्शा चला कर अपनी आजीविका चलाया करता है|, उसकी पत्नी के अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और रील बनाने की आदत से नाराज रहता था। वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था, साथ ही उसे रील नहीं बनाने के लिए मना कर चुका था बावजूद पत्नी उसकी बात नहीं सुनती थी| इसी के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। आखिरकार, एक दिन गुस्से में आकर उसने सुबह करीब 4 बजे पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पति ने की आत्महत्या की कोशिश, लेकिन...

हत्या के बाद घटना से टूट चुके पति ने खुद को खत्म करने की कोशिश की। उसने पहले फांसी का फंदा लगाया, लेकिन रस्सी टूट गई। इसके बाद उसने जहर खाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। फिलहाल, आरोपी का इलाज आरटीआरएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यूपी से है परिवार का ताल्लुक  

पुलिस ने बताया कि यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है और अप्रैल 2025 से नजफगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 9 और 5 साल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है। नजफगढ़ जैसे घनी आबादी वाले इलाके में ऐसी वारदात ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।


विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

आप क्या सोचते हैं?

यह दुखद घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सोशल मीडिया की लत रिश्तों में दरार डाल रही है? इस मामले पर अपनी राय हमारे साथ साझा करें और ऐसी खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK