दुर्ग में रफ्तार का कहर: भिलाई जा रहे बाइक सवार को रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर! इकलौते बेटे की हुई मौत!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमधा। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। कुम्हीगुड़ा निवासी 25 वर्षीय प्रिंस सिंह राजपूत रविवार रात अपनी बाइक से भिलाई जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह दर्दनाक हादसा रात करीब 8:40 बजे कृष्ण पैलेस के सामने हुआ। वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।

"धमधा सड़क हादसा – रॉन्ग साइड से आई गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला"

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और घायल प्रिंस को जिला अस्पताल धमधा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रिंस अपने माता-पिता की इकलौते बेटे थे। मां का निधन कोरोना काल में हो चुका था, और अब पिता सुरेंद्र सिंह चंदेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

धमधा एसडीओपी अलेक्जेंडर किरो के मुताबिक, घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J