भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है।
अब हाजिरी लगाने के लिए पेन और रजिस्टर की जरूरत नहीं होगी। शिक्षक मोबाइल एप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
कैसे लगेगी हाजिरी?
राज्य सरकार ने CGVSK एप लॉन्च किया है। जैसे ही शिक्षक स्कूल के 50 मीटर दायरे में पहुंचेंगे, एप पर उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। खास बात यह है कि नेटवर्क न होने पर भी अटेंडेंस लग जाएगी।
5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट
16 सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। पांच संभागों के एक-एक जिले में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। अगले 15 दिनों में समस्याएं दूर करने के बाद पूरे प्रदेश में इसे शुरू किया जाएगा।
रजिस्टर से मिलेगी छुट्टी
अभी तक शिक्षक स्कूल में रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते थे, लेकिन अब ये रजिस्टर हट जाएंगे। इससे विभाग को हर साल एक करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी।
छात्रों की अटेंडेंस भी होगी ऑनलाइन
शिक्षकों के बाद छात्रों की हाजिरी भी इसी एप से लगेगी। क्लास में पहुंचने पर शिक्षक एप खोलेंगे और छात्रों की पूरी सूची दिखेगी। डिफॉल्ट रूप से सभी उपस्थित दिखेंगे, अनुपस्थित छात्रों को शिक्षक मार्क करेंगे। यह डेटा रियल टाइम रहेगा, जिसे अधिकारी सीधे देख सकेंगे।
मिड-डे मील में गड़बड़ी खत्म
ऑनलाइन अटेंडेंस से मिड-डे मील से जुड़ी गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी। सिस्टम पूरी तरह पारदर्शी होगा।
डेटा एंट्री और तकनीकी तैयारी
IIT भिलाई ने यह एप बनाया है। विद्या शिक्षा केंद्र ने 48 हजार स्कूलों के 1.84 लाख शिक्षकों का डेटा इसमें डाल दिया है। 20 हजार शिक्षकों को एप में एनरोल भी किया जा चुका है।
शिक्षा मंत्री का बयान
“तकनीक से गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों आती हैं। अब शिक्षकों और छात्रों की अटेंडेंस ऑनलाइन होगी। इससे जवाबदेही बढ़ेगी और गड़बड़ियां खत्म होंगी।” – गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




