भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नवरात्र पर रेलवे से बड़ी राहत!
भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार डोंगरगढ़ स्टेशन पर खास व्यवस्था की है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यहां सुनिश्चित किया गया है।
9 दिन का स्टापेज तय
रेलवे ने समय सारिणी जारी करते हुए बताया कि बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ में 2 मिनट के लिए होगा।
मेमू ट्रेनों का विस्तार
गोंदिया-दुर्ग मेमू को रायपुर तक और रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को गोंदिया तक बढ़ाया गया है। इससे भक्तों को रायपुर से गोंदिया और गोंदिया से रायपुर तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।
स्पेशल मेमू की सौगात
इसके साथ ही दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच 9 दिन तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन बीच के छोटे स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को खासा फायदा होगा।
22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी
रेलवे ने आदेश जारी कर बताया कि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा। इनमें शामिल हैं –
-
बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर
-
बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर
-
बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर
-
बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर
-
रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर
हर ट्रेन को डोंगरगढ़ स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉप मिलेगा।
गोंदिया-दुर्ग मेमू अब रायपुर तक
नवरात्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन का फेरा रायपुर तक बढ़ा दिया गया है।
यह ट्रेन गोंदिया से दुर्ग आने के बाद भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलौदा, चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय करेगी।
रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू अब गोंदिया तक
रेलवे ने रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन का विस्तार गोंदिया तक कर दिया है।
यह ट्रेन डोंगरगढ़ से चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। फिर गोंदिया से डोंगरगढ़ होकर रायपुर लौटेगी।
दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच स्पेशल मेमू
रेलवे ने भीड़ को देखते हुए दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच 9 दिन के लिए एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का ऐलान भी किया है।
यह ट्रेन दुर्ग से चलकर रसमरा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा, जटकन्हार स्टेशनों से गुजरते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
स्थानीय श्रद्धालुओं की उम्मीदें
डोंगरगढ़ नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। रेलवे की इस सुविधा से भक्तों की यात्रा आसान होगी और दर्शन के लिए आने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




