Hello, मैं पूजा बोल रही हूं…फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ देख युवक ने फेसबुक पर लड़की बनकर ठेकेदार से 25 लाख ठगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल से ठगी का आइडिया उठाकर फेसबुक पर महिला बनकर ठेकेदार से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए।

आरोपी ने फेसबुक पर 'पूजा साहू' नाम से फर्जी आईडी बनाई और ठेकेदार दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्ती बनने के बाद बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने "मैं पूजा बोल रही हूं" कहकर भावनाओं का जाल  बिछाया।

ड्रीम गर्ल बनकर फेसबुक पर ठगी, ठेकेदार से 25 लाख की जालसाजी
धीरे-धीरे आरोपी ने बहाने बनाने शुरू किए—कभी माता-पिता की तबीयत खराब, कभी बहन का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन और कभी खुद का MBBS दाखिला। इन झूठी कहानियों में फंसकर ठेकेदार ने कई बार ऑनलाइन पैसे भेज दिए।

दीपक ने आरोपी को रुपए जुटाने के लिए मां के गहने तक बेच डाले और दोस्तों से कर्ज भी लिया। आरोपी करण साहू, जो बलौदाबाजार का रहने वाला है, ने कुल 25 लाख रुपए हड़प लिए।

लेकिन बार-बार पैसों की मांग ने ठेकेदार को शक में डाल दिया। जब उसने आरोपी के नंबर और बैंक अकाउंट की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। 'पूजा' असल में करण साहू निकला।

पुलिस शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसे जुए की लत है और इसी कारण घर से निकाला गया था। फिल्म ड्रीम गर्ल देखकर उसने ठगी का ये फॉर्मूला अपनाया।

पैसे जुए में उड़ाए गए, मौज-मस्ती पर भी खर्च हुए और एक बाइक भी खरीदी गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक, मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J