भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी कुंवर सिंह ठाकुर उर्फ सन्नी (41) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुरूद का रहने वाला है और साल 2014 से पुलिस को चकमा दे रहा था।
यह वारदात 17 मार्च 2014 को नंदिनी टाउनशिप के वार्ड क्रमांक 13 में हुई थी। होली के दिन हुए विवाद में युवक राकेश दास की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 6 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
पानी पाउच मांगने पर हुआ था विवाद
राकेश के साथी विष्णु ने पुलिस को बताया था कि वे पानी पाउच लेने गए थे। इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के पट्टे से हमला कर दिया। गंभीर चोटों की वजह से राकेश की मौके पर मौत हो गई थी।
पुलिस ने इस केस में धारा 302 सहित कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। जांच के दौरान जसपाल सिंह, रतन दत्ता, दीपक धर, मंजीत सिंह, रितेश पासवान और दीपक उर्फ मोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी कुंवर सिंह फरार हो गया था।
भेष बदलकर पुलिस से बच रहा था आरोपी
कुंवर सिंह लगातार अपने ठिकाने और भेष बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में सालों से जुटी थी। साइबर तकनीक और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि वह जामुल थाना क्षेत्र के कुरूद स्थित ढाचा भवन में छिपा है।
18 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




