दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 25 लाख का हेरोइन जब्त, 6 तस्करों के बाद सरगना भी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग- 25 लाख का हेरोइन पकड़ा गया

दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 25 लाख रुपए की हेरोइन के साथ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

10 सितंबर की रात की कार्रवाई
मोहन नगर थाना क्षेत्र में धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोका। कार (सीजी 07 सीएस 7776) से 7 तस्कर 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी में 1.25 लाख रुपए नकद और एक लाल रंग का बैग भी जब्त हुआ। जब्त नशे और सामान की कुल कीमत करीब 31.25 लाख आंकी गई।

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 25 लाख का हेरोइन जब्त, 6 तस्करों के बाद सरगना भी गिरफ्तार.

6 आरोपी तुरंत पकड़े गए, सरगना फरार
पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरोह का सरगना गुरजीत सिंह उर्फ रुड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गुरजीत दुर्ग के आदित्य नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

18 सितंबर को स्टेशन से धर-दबोचा गया
एसीसीयू और मोहन नगर थाना की टीम ने मिलकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गुरजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पंजाब-Delhi से जुड़ा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि इस गिरोह का नेटवर्क पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। वहीं से हेरोइन की सप्लाई छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 25 लाख बताई गई है।

युवाओं को बना रहे थे निशाना
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि दुर्ग-भिलाई में नशे की खपत तेजी से बढ़ रही है और यह गिरोह खासकर युवाओं को टारगेट कर रहा था। पिछले सालों में भी पुलिस ने गांजा और हेरोइन की कई बड़ी खेप पकड़ी थी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J