भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के मुंह बोले बड़े पापा ने हैवानियत की हद पार कर दी। बिस्किट खिलाने का लालच देकर वह मासूम को गणेश पंडाल से अपने साथ ले गया और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
यह शर्मनाक घटना दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 सितंबर की शाम घटी। बच्ची अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल के पास थी, तभी 51 साल का आरोपी उसे बिस्किट का लालच देकर अपने साथ ले गया। शाम 5:30 बजे की यह घटना उस वक्त और भयावह हो गई, जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों का दिल घबराने लगा और उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी।
रात करीब 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को मंदिर के पास लाई और दावा किया कि वह भंडारे में मिली थी। लेकिन, उसकी बातों पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। जब बच्ची ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई, तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट ने दुष्कर्म की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। 7 सितंबर को पुलिस ने इस हैवान को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




