दुर्ग में बड़ा हादसा टला: नशेड़ी ड्राइवर ने तोड़ा रेलवे फाटक,गुजरने वाली थी ट्रेन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से सनसनीखेज खबर – बघेरा रेलवे फाटक पर सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बंद बैरियर तोड़कर फाटक पार किया और कुछ ही क्षण बाद वहां से ट्रेन गुजर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे नयापारा दुर्ग की तरफ से ट्रैक्टर चालक आधा दर्जन साइकिलों को टक्कर मारते हुए कोटनी गांव की ओर भाग रहा था। इसी बीच ट्रेन आने की वजह से बघेरा फाटक बंद था। लेकिन ड्राइवर ने बिना रुके बैरियर तोड़ा और ट्रैक्टर लेकर निकल गया। गनीमत रही कि वहां खड़े वाहन समय रहते पीछे हट गए, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

दुर्ग बघेरा रेलवे फाटक हादसा, नशेड़ी ट्रैक्टर चालक ने बैरियर तोड़ा, ट्रेन गुजरते-गुजरते बची

हादसे में रेलवे फाटक का बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद ऑपरेटर ने तुरंत बैरियर हटाकर ट्रेनों की आवाजाही सुचारू की। फिलहाल फाटक को अस्थायी तरीके से बंद किया जा रहा है।

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि लापरवाह ट्रैक्टर चालक पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि यह रेलवे फाटक पहले से ही बटन से ऑपरेट होता था, लेकिन बैरियर टूटने के बाद इसे मैनुअली चलाया जा रहा है। इसके चलते लोगों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है और खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J