भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में सनसनीखेज खुलासा!
पिछले एक महीने से लोगों को चाकू और कटर की नोक पर आतंकित करने वाला लूटेरा गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गैंग ने अब तक 10 से ज्यादा लूट और प्राणघातक वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस अफसर और बीएसपी कर्मी तक बने शिकार
यह गिरोह इतना बेखौफ था कि आम लोगों के साथ-साथ बीएसपी कर्मचारी और पुलिस सब इंस्पेक्टर तक को लूट लिया। ताजा मामले में तो मॉर्निंग वॉक पर निकले एक पुलिस अफसर से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।
सुनसान जगहों पर देता था वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया है कि आरोपी बाइक से घूमकर सुनसान जगहों पर लोगों को रोकते और चाकू-कटर से हमला कर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लेते थे। जेवरा चौकी इलाके में तो इन्होंने बस ड्राइवर को स्कूटी समेत रोककर चाकू की नोक पर हजारों रुपए लूट लिए। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में भी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया।
एक ही दिन में तीन वारदात
भिलाईनगर थाना क्षेत्र में इस गैंग ने एक ही दिन में तीन लूट की घटनाएं कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी थी। बीएसपी कर्मचारी पर तो आरोपियों ने कटर से हमला कर मोबाइल छीन लिया था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है और आज कई पुराने मामलों से पर्दा उठ सकता है। साथ ही बाकी फरार सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार अन्य वारदातों से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




