भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में दशहरा उत्सव को लेकर इस बार सुरक्षा को लेकर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में समितियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें साफ निर्देश दिए गए कि इस बार भीड़ नियंत्रण और CCTV कैमरे अनिवार्य होंगे।
बैठक की अध्यक्षता एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने की। इसमें सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, तहसीलदार डिकेश्वर साहू और थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने समितियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा।
सबसे बड़ा निर्देश यह दिया गया कि एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाए जाएं, ताकि भीड़ में अव्यवस्था न फैले। वहीं, हर स्थल पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की मौजूदगी अनिवार्य होगी।
आग से सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंगिवीशर और पानी की टंकियां भी हर आयोजन स्थल पर रखनी होंगी। इसके अलावा पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि भीड़ का दबाव काबू में रहे।
CCTV कैमरे लगाना हर समिति के लिए जरूरी होगा। अधिकारी बोले– कैमरे न सिर्फ भीड़ पर निगरानी रखेंगे बल्कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकेगी।
साथ ही यह भी तय हुआ कि सभी कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर ही पूरा करना होगा। देर रात तक कार्यक्रम चलाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे ध्वनि प्रदूषण और अव्यवस्था रोकी जा सके।
समितियों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे हर नियम का पालन करेंगे। अधिकारियों ने कहा– दशहरा सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। इसलिए हर समिति की जिम्मेदारी है कि उत्सव को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न कराए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




