भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर आई है। पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगाकर दुर्ग-भिलाई में सप्लाई करने वाले तस्करी रैकेट का 20वां आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सोमवार को पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी आयुष बंसल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है।
पुलिस ने आरोपी से वह मोबाइल जब्त किया है, जिससे पूरा नशे का नेटवर्क ऑपरेट हो रहा था। पंजाब से जुड़े इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
ऑपरेशन विश्वास के तहत अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना मोहन नगर और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस तस्करी गिरोह पर बड़ी चोट की गई है।
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के हर सदस्य की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। कोई खेप मंगवाता था, कोई बांटता था और कोई बेचने का काम करता था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




