JCI दुर्ग-भिलाई ने ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मबल और नेतृत्व की दिशा दी, प्रेरणादायी सत्रों से बढ़ा आत्मविश्वास..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हौसलों की उड़ान – Women Empowerment : महिलाओं के आत्मबल और नेतृत्व का सशक्त मंच

जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष जेसी आलोक-रचना अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मबल और नेतृत्व का मंच प्रदान करता है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सार्थक पहल है.

जेसीआई दुर्ग-भिलाई (स्वर्ण उदय) द्वारा जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark 2025 के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम हौसलों की उड़ान – Women Empowerment” दिनांक 9 सितम्बर 2025 को अविश एडुकोम, आर्य नगर, दुर्ग में संपन्न हुआ। यह कार्यशाला दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और आत्मबल एवं नेतृत्व की नई दिशा पाई.

                              दुर्ग-भिलाई में हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में महिलाओं को मिला आत्मबल और नेतृत्व का मंच

इस प्रेरणादायी कार्यशाला के पायलट फैकल्टी जेसी अनिल बल्लेवार रहे, जिन्होंने अपने अनुभवों और प्रभावी संवाद शैली से महिलाओं को आत्म-विश्वास और नेतृत्व की ओर प्रेरित किया. उनके साथ को-पायलट फैकल्टी लेडी जेसी रेशु जैन और  जेसी गुंजा पिंचा ने अपने विचारों और अभ्यासों से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया.

कार्यक्रम की मेंटर लेडी जेसी नीति बल्लेवार ने महिलाओं के आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका पर मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर लेडी जेसी कुमकुम डे ने संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया.

इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री मनीष पारख रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नारी शक्ति को नई दिशा और ऊर्जा देते हैं.

जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक और को-डायरेक्टर्स जेसी हिमांशु-कल्पना देवांगन एवं जेसी पंकज-वर्षा अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रबंधन में विशेष भूमिका निभाई.वहीं, जेसीवीक मेंटर जेसी सुरेंद्र-मोनिका खेतान ने आयोजन को दिशा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

पूरे कार्यक्रम के दौरान Self-Awareness Sessions, प्रेरणादायी कहानियाँ और संवाद अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों ने आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत किया.इस अवसर पर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे  पीपी जेसी प्रशांत-प्रतिक्षा गोलछा, पास्ट चेयरपर्सन लेडी जेसी रेखा लेखवानी, पीपी जेसी प्रणय-राखी माहेश्वरी, जेसी संतोष-रानू कुमार, जेसी आदित्य-छाया राठी तथा जेसी सुषांत-प्रियंका चौबे.

अंत में, कार्यक्रम का समापन सचिव जेसी अमूल-रेशु जैन के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J