भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के लिटिया-बोरी मार्ग पर बीती रात हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को हिला दिया। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि उनका तीसरा दोस्त अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
यह हादसा 19 सितंबर की रात करीब 8:50 बजे हुआ। कवर्धा से लौट रहे तीन दोस्तों की स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे भिलाई निवासी आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
मृतक और उनके दोस्त 19 सितंबर को दोपहर में भिलाई से स्विफ्ट कार (सीजी 08 एएन 3214) में कवर्धा घूमने गए थे। लौटते वक्त देर रात ग्राम बड़े पूरदा के पास यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था और रफ्तार देखकर लग रहा था कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशीष और रविश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे भिलाई शहर को गमगीन कर दिया है।
20 सितंबर को रिंकू सिंह की रिपोर्ट पर बोरी पुलिस ने कार चालक दीपक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर धारा 105-BNS (लापरवाही से मृत्यु कारित करना), 184-LKS (खतरनाक ड्राइविंग) और 185-LKS (शराब पीकर वाहन चलाना) के तहत अपराध दर्ज हुआ है।
हादसे की खबर जैसे ही भिलाई पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्ग-बोरी मार्ग पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना इसका बड़ा कारण है। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्ती से कार्रवाई हो, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




