भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग में पकड़ा गया जबलपुर का बाइक चोर, पेट्रोल खत्म होने पर सड़क किनारे छोड़ देता था गाड़ी
दुर्ग में बाइक चोरी के सिलसिले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी की आदत हैरान करने वाली थी।वो चोरी की बाइक से तब तक चलता, जब तक उसमें पेट्रोल रहता। पेट्रोल खत्म होते ही गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर दूसरी बाइक की चोरी की तलाश में निकल जाता।
आरोपी शुभम श्रीवास, जबलपुर का निवासी – दुर्ग में रहकर कर रहा था वारदात
मुख्य आरोपी शुभम श्रीवास मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। वो दुर्ग में किराए के मकान में रहकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।उसने अप्रैल 2025 में रिसाली से एक टीवीएस बाइक चुराई थी, जिसे मरोदा शराब भट्ठी टंकी के पास पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ दिया।
फिर 1 मई को महाराष्ट्र पासिंग एक्टिवा की चोरी
इसके बाद 1 मई 2025 को आरोपी ने बीआईटी दुर्ग के पास से एक एक्टिवा चुराई। यह वाहन अब वैशाली नगर थाने में मारपीट के मामले में जब्त है।डेढ़ महीने पहले भी उसने मरोदा सेक्टर से एक बाइक चुराई थी, और फिर वही सिलसिला — पेट्रोल खत्म, गाड़ी छोड़ो, नई बाइक की तलाश!
नेवई पुलिस ने बाइक बेचने से पहले किया गिरफ्तार
आरोपी शुभम चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही नेवई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।बाइक को उसने बैकुंठ धाम मंदिर के पीछे नर्सरी की झाड़ियों में छिपा रखा था। वहां से पुलिस ने उसे 7 बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
जामुल में भी खुलासा, 4 आरोपी और 10 बाइक बरामद
इसी तरह जामुल थाना क्षेत्र में भी नितेश वर्मा की बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ जांच की।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहन यादव उर्फ हिन्दी, अविनाश गायकवाड, धनेश्वर साहू और कीर्तिचंद चौहान को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की और पुलिस को 10 बाइक और 2 बुलेट की जानकारी दी। इनकी कुल कीमत लगभग 5.90 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
अपनी बाइक सुरक्षित रखें, सतर्क रहें
अगर आप दुर्ग या आसपास के इलाके में रहते हैं तो अपनी बाइक की सुरक्षा पर खास ध्यान दें।
चोर अब पेट्रोल खत्म होने तक बाइक चलाकर छोड़ जा रहे हैं।इस खबर को दूसरों से भी शेयर करें ताकि कोई और इस गिरोह का शिकार न हो।
ऐसी और लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




