दुर्ग हादसा: कंटेनर ने 8 गायों को रौंदा, ड्राइवर हिरासत में , बाफना टोल प्लाजा के पास हुई थी दुर्घटना, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात बाफना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर चल रही 8 गायों को कुचल दिया। हादसे में सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रहा था। चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण गायें उसकी चपेट में आ गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और सामाजिक संगठनों को सूचना दी।

Durg accident news – Container crushed 8 cows near Bafna Toll Plaza IMAGE

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

घटना की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सौरभ देवांगन, बलदाऊ साहू समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध जताया और कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ड्राइवर हिरासत में, कंटेनर जब्त
मौके पर कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मौजूदगी में मृत गायों का अंतिम संस्कार किया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो बड़ा आंदोलन होगा।

वहीं, कोतवाली थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है कि क्या हादसे के वक्त चालक नशे में था। फिलहाल लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J