दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर बवाल: प्रार्थना सभा में बजरंग दल और ईसाई समुदाय आमने-सामने..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में रविवार को धर्मांतरण के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया। पद्मनाभपुर इलाके में चल रही प्रार्थना सभा अचानक विवाद का कारण बन गई और देखते ही देखते मामला बड़ा बवाल बन गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाफना मंगलम के पास एक घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। पड़ोसियों ने शक जताया कि इस सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसकी खबर बजरंग दल को मिली और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सभा को रोकने की कोशिश में कहासुनी बढ़ी और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा।

दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर बवाल: प्रार्थना सभा में बजरंग दल और ईसाई समुदाय आमने-सामने

बजरंग दल की ओर से ज्योति शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईसाई समुदाय लगातार धर्मांतरण करवा रहा है। उनका आरोप है कि जॉन नामक व्यक्ति ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से हाथापाई की।

ज्योति शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि जॉन को जिला बदर किया जाए और उसकी बैंक डिटेल की जांच हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन होगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पादरी को थाने ले जाने लगी तो भीड़ ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया।

दुर्ग एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां बजरंग दल और ईसाई समुदाय के बीच झड़प हुई जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ी। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं बजरंग दल का कहना है कि अगर ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J