भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है।
यहां 40 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ बोलने में भी असमर्थ है। इसी लाचारी का फायदा उठाकर युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रांशु बोरकर (25) अगस्त माह की एक शाम दिव्यांग महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां चाय-पानी पिलाने के बाद उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, आरोपी ने लगातार दो-तीन दिन तक महिला का शोषण किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा।
पड़ोस से उठाकर ले गया घर
परिजनों ने बताया कि पीड़िता घर से बाहर कम ही निकलती है। करीब 15 दिन पहले वह मोहल्ले में टहल रही थी, तभी आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां नाश्ता देने के बहाने उसने गलत हरकत की। महिला अपनी विकलांगता के कारण विरोध भी नहीं कर पाई।
इशारों में बताई आपबीती
लगातार शोषण से महिला के शरीर में तकलीफ बढ़ी। इसके बाद उसने 15 दिन बाद इशारों और टूटी-फूटी भाषा में अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल महिला को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, मोहल्ले में आक्रोश
पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रांशु बोरकर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




