दुर्ग का गुटखा किंग गिरफ्तार: हर दिन 25 लाख का गुटखा बनाकर की 10 करोड़ की टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने की कार्यवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से आई बड़ी खबर!

राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने दुर्ग के कुख्यात गुटखा कारोबारी गुरूमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह बिना जीएसटी पंजीयन के “सितार” ब्रांड के नाम से गुटखा बनाकर करोड़ों का कर अपवंचन कर रहा था।

दुर्ग से रायपुर तक फैला नेटवर्क
गुरूमुख जुमनानी दुर्ग का चर्चित कारोबारी है। जीएसटी टीम ने उसे रायपुर से दबोचा। बताया जाता है कि वह गनियारी गांव स्थित फैक्ट्री का मालिक है। पहले की छापेमारी में वह फरार हो गया था, लेकिन एक महीने की तलाश के बाद आखिरकार वह टीम के हत्थे चढ़ गया।

दुर्ग का गुटखा किंग गिरफ्तार: हर दिन 25 लाख का गुटखा बनाकर की 10 करोड़ की टैक्स चोरी, जीएसटी टीम ने की कार्यवाई

तेल फैक्ट्री की आड़ में अवैध कारोबार
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब दुर्ग के कोनारी वार्ड में एक तेल फैक्ट्री की आड़ में अवैध गुटखा बनाने का खुलासा हुआ। खाद्य एवं औषधि विभाग ने यहां दबिश देकर करोड़ों की सुपारी और एसेंस बरामद किया था। इसके बाद जीएसटी ने जुमनानी के नेटवर्क पर निगरानी और तेज कर दी।

 गनियारी और राजनांदगांव में छापा
खाद्य विभाग की कार्रवाई के लगभग एक महीने बाद जीएसटी ने गनियारी की सितार गुटखा फैक्ट्री और राजनांदगांव के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। गनियारी फैक्ट्री में तो टीम ने फिल्मी स्टाइल में दीवार फांदकर एंट्री ली। यहां से लाखों का अवैध स्टॉक मिला और टैक्स चोरी का बड़ा राज सामने आया।

10 करोड़ से ज्यादा की चोरी का खुलासा
जांच में सामने आया कि गुटखा कारोबारी ने व्यवस्थित तरीके से टैक्स चोरी की थी। कच्चा माल बिना बिल मंगवाना और सप्लाई बिना इनवॉइस करना उसकी आदत थी। शुरुआती जांच में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी का खुलासा हुआ है, जो आगे और बढ़ सकती है।

रायपुर से गिरफ्तारी और पूछताछ जारी
छापे के बाद से जुमनानी फरार था। जीएसटी टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। आखिरकार उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में उसने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जिन पर अब कार्रवाई की तैयारी है।

हर दिन बनता था 25 लाख का गुटखा
जून 2025 की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जुमनानी रोजाना 25 लाख रुपए का गुटखा तैयार कर बाजार में उतारता था। यह सिलसिला बीते चार सालों से चल रहा था।

बचने के लिए बदलता रहा ठिकाने
जांच से पता चला कि अप्रैल 2021 से लेकर जून 2025 तक उसने अलग-अलग जगहों पर फैक्ट्री शिफ्ट की। राजनांदगांव, खैरागढ़, रायपुर और आखिर में दुर्ग के गनियारी तक उसने अपने ठिकाने बदले ताकि सरकारी एजेंसियों से बच सके।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J