भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेंज में 259 केस की समीक्षा, IG ने कहा- अब झूठ और लापरवाही नहीं चलेगी
(छग) दुर्ग रेंज पुलिस के आला अफसरों को आईना दिखाने वाली एक बड़ी बैठक बुधवार को हुई, जहां IG रामगोपाल गर्ग ने 259 ऐसे मामलों की समीक्षा की, जिनमें आरोपी को दोषमुक्त करार दिया गया।
तीन घंटे चली इस गहन समीक्षा बैठक में IG ने सख्त लहजे में कहा — "जहां अपराध साबित नहीं हो पाए, वहां यह जांचने की जरूरत है कि गलती कहां हुई।
गंभीर मामलों में गिरफ्तारी में देरी नहीं होगी बर्दाश्त
IG गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है, वहां पुलिस तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।अब से अग्रिम जमानत वाले मामलों की अलग से मॉनिटरिंग होगी और यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो ठोस कारण दर्ज करने होंगे।
झूठी शिकायत और निर्दोष को फंसाना पड़ेगा भारी
बैठक के दौरान IG ने यह भी कहा कि झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले और निर्दोष को फंसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लें और अभियोजन अधिकारी अदालत में जवाबदेही से रिपोर्ट पेश करें ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
"न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे और किसी निर्दोष को परेशानी न हो," यह संदेश IG ने साफ तौर पर दिया।
संभाग के अफसरों की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में दुर्ग रेंज के सभी मुख्य पुलिस और अभियोजन अधिकारी शामिल रहे:
संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग एसएस ध्रुव
उप निदेशक अभियोजन दुर्ग अनुरेखा सिंह
सहायक जिला अभियोजन बालोद प्रमोद घृतलहरे
उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा आशीष सिन्हा
सहायक जिला अभियोजन बेमेतरा विनय अग्रवाल
इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग पद्मश्री तंवर, बेमेतरा की ज्योति सिंह, बालोद की मोनिका ठाकुर, DSP शिल्पा साहू, SI राजकुमार प्रधान और पुलिस PRO प्रशांत शुक्ला भी बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
पुलिस पर भरोसा ज़रूरी, लेकिन जवाबदेही भी उतनी ही अहम
दुर्ग रेंज की यह बैठक न सिर्फ पुलिस महकमे के लिए एक चेतावनी है, बल्कि आम जनता के लिए भी उम्मीद की किरण है।अब झूठी शिकायतों और अफसरों की लापरवाही पर सीधे एक्शन लिया जाएगा|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




