दुर्ग में झंडा विवाद:आर्मी जवान के घर पहुंच भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सैकड़ों साथियों संग भगवा फहराया, "जय श्री राम" के गूंजते नारे!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में झंडा विवाद ने नया मोड़ ले लिया! सुबह सुबह भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ, आर्मी जवान के घर जा पहुंचे और भगवा झंडा लहरा कर जोरदार समर्थन दिखाया।

ईद के मौके पर मोहल्ले में हरे झंडों से सजावट हुई थी। इस पर आर्मी जवान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा ध्वज लगा दिया।लेकिन रात में दो पुलिसकर्मी जवान के पास गए और झंडा हटाने को कहा। जब जवान ने मना किया, तो गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जवान ने बताया कि वह आर्मी सर्विस में है, फिर भी पुलिस ने उसे अपराधी जैसा ट्रीट किया।इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और हिंदू संगठनों में आक्रोश भर गया।

भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने दुर्ग में भगवा झंडा फहराया | Local BJP Youth Protest

इस दबाव में रविवार सुबह, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सैकड़ों युवाओं के साथ जवान के घर पहुंचे। उन्होंने भगवा झंडा लहराया, भारी पुलिसबल मौजूद था, और लोग जोर-जोर से बोले–
“जय श्री राम।”एक स्वर में यह भी गाया गया:
“किसी का नीला, किसी का पीला, किसी का झंडा लाल है; इस भगवे को रोक सके वो कौन, माई का लाल है!”

बजरंग दल और हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया:

वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी से शिकायत दर्ज कराई।उनका आरोप था कि इस क्षेत्र में कई मुस्लिम परिवार अवैध रूप से बसे हुए हैं, जांच होनी चाहिए। साथ ही, दोनों पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।उनका गुस्सा इस कदर था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो “उग्र आंदोलन” की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK