जेसीआई दुर्ग-भिलाई एवं अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा “Krishna’s GPS – Gita’s Pathway to Success” का आयोजन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई एवं अग्रवाल यूथ क्लब दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में “Krishna’s GPS – Gita’s Pathway to Success” विषय पर एक जीवन परिवर्तनकारी सत्र का आयोजन 14 सितम्बर 2025 को अग्रसेन भवन, दुर्ग में किया गया।

 मुख्य वक्ता श्री गगन लड्डा ने सरल एवं प्रभावी भाषा में भगवद गीता के गहन संदेश प्रस्तुत किए और भगवान श्रीकृष्ण को आधुनिक युग का श्रेष्ठ प्रबंधन गुरु बताते हुए नेतृत्व क्षमता, निर्णय कला एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन का मार्ग बताया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा Detachment Guided Meditation, जिसने श्रोताओं को आत्मिक शांति का अनुभव कराया

जेसीआई दुर्ग-भिलाई एवं अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा “Krishna’s GPS – Gita’s Pathway to Success” का आयोजन

इस अवसर पर अग्रवाल, माहेश्वरी, जैन समाज सहित विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए। लगभग ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक इस अनूठे सत्र का लाभ लिया। कार्यक्रम की सफलता में जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष जेसी अलोक–रचना अग्रवाल का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन निर्णायक रहा। 

पूरे आयोजन को दिशा और ऊर्जा प्रदान करने में जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित–कोमल चांडक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी औपचारिकताओं एवं प्रोटोकॉल्स को सुचारू रूप से संभालने के लिए सचिव जेसी अमुल–रेशु जैन विशेष रूप से सराहना के पात्र रहे। इसके साथ ही जेसी वीक मेंटर जेसी सुरेंद्र–मोनिका खेतान, प्रोग्राम मेंटर जेसी मोनिश–अंबालिका अग्रवाल, डायरेक्टर इंचार्ज जेसी कमल–वर्षा झावर, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी नीरज–दीपिका तिवारी तथा एम.ओ.सी. जेसी प्रखर–ट्विंकल पराख ने भी अपने-अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। अग्रवाल यूथ क्लब की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

 संस्था के अध्यक्ष श्री अनूप–संगीता अग्रवाल, सचिव श्री मुकेश–साक्षी सिंघानिया तथा प्रोग्राम इंचार्ज आकाश–नेहा अग्रवाल सहित संपूर्ण पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लेडी जेसी रेशु जैन, लेडी जेसी दीपलक्ष्मी देवांगन एवं पुर्ति द्वारा मोहक नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। अंत में दोनों संस्थाओं ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए ज्ञान एवं आध्यात्मिकता का अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J