भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में अल्पसंख्यक मसीही समाज ने भारी संख्या में प्रदर्शन कर तहलका मचा दिया। दर्जनों नारे और भावुक प्रतिक्रियाओं के बीच समाज ने कलेक्टर कार्यालय तक मार्च कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और बजरंग दल को बंद करने की मांग अटल स्वर में रखी।
प्रदर्शन में प्रदेश भर से आए हजारों मसीही समाज के लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाए कि कट्टरपंथी संगठन—खासकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल—लगातार मसीहों पर हमले कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन दबाव में आकर फर्जी प्रकरण दर्ज कर रहा है।।
प्रदर्शनकारियों ने पास्टरों पर हमलों और गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। ज्ञापन में बताया गया कि 31 अगस्त को बोरसी के पास्टर आकाश बसरा को घर से उठाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मारपीट कर के उन पर धर्मांतरण का मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
इससे आगे 14 सितंबर को यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के अध्यक्ष पास्टर जोनाथन और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ; आरोप है कि उनका गला काटने तक की कोशिश हुई और उनकी गले की चेन छीन ली गई — जिसके बाद उन पर भी धर्मांतरण का आरोप लगाया गया।
समाज ने पुलिस प्रशासन पर घरेलू प्रार्थना सभाओं को रोकने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया, जबकि हाई कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि निजी निवास में प्रार्थना सभा पर रोक नहीं लग सकती। प्रदर्शनकारियों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।
सरकार पर संरक्षण का आरोप और भीम आर्मी की प्रतिक्रिया:
प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र मसीह ने कहा कि पूरे प्रदेश में मसीही समाज के साथ अत्याचार होते आ रहे हैं और इन घटनाओं के पीछे सरकार व बीजेपी का संरक्षण है। देवेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि बजरंग दल पर रोक नहीं लगती तो आगे कड़े कदम उठाए जाएंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी संभव है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




