भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में दर्दनाक हादसा: नाले की तेज धार में बह गए दो ग्रामीण, SDRF कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।यहां अवरी गांव के पास स्थित नाले में नहाने गए दो ग्रामीण तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
नाले में नहाते समय बहा व्यक्ति, बचाने गया दूसरा भी लापता
जानकारी के मुताबिक, अवरी गांव के 56 वर्षीय भगवती ठाकुर और पास के गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति नाले में नहा रहे थे।इसी दौरान तेज धार में एक व्यक्ति बहने लगा। उसे बचाने के लिए भगवती ठाकुर भी पानी में कूद गए।लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही नाले के तेज भंवर में फंस गए और बह गए।

SDRF की 12 सदस्यीय टीम कर रही तलाश
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रारंभिक खोजबीन शुरू की।दोपहर 3 बजे एसडीआरएफ को सूचना दी गई, जिसके बाद कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम शाम 4 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।
बारिश से नाले में तेज धार, दोनों के दूर बह जाने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार, इस मौसम में औरी नाले में बहुत तेज धार रहती है।इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों को पानी बहुत दूर तक बहा ले गया है।पुलिस ने आसपास के सभी गांवों को अलर्ट कर दिया है।फिलहाल, SDRF और पुलिस की टीमें मिलकर तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
प्रकृति से जुड़ी जगहों पर सावधानी जरूरी
हर साल बारिश में नाले और नदी के तेज बहाव से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।आपसे अपील है कि प्रकृति की ताकत को कभी हल्के में न लें।अगर आपके क्षेत्र में भी कोई ऐसा स्थान है, तो लोगों को सावधान करें, बच्चों को समझाएं और प्रशासन को सूचित करें।
इस खबर को शेयर करें ताकि जनजागरूकता बढ़े और ऐसी घटनाओं को दोहराया न जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



