दुर्ग में नशीली दवा गिरोह का भंडाफोड़: इंजीनियर के बाद 3 साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फर्जी कंपनी बनाकर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले इंजीनियर वैभव खंडेलवाल के तीन साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। 16 सितंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी वैभव खंडेलवाल को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास से 17,208 गोलियां और 12 सिरप जब्त किए गए थे। तभी से सवाल उठ रहे थे कि आखिर इतना बड़ा कारोबार वह अकेले कैसे कर रहा था।

दुर्ग में नशीली दवा गिरोह का भंडाफोड़: इंजीनियर के बाद 3 साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

आरोपी की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

पूछताछ में वैभव ने अपने साथियों के नाम बताए। मुखबिर से सूचना मिली कि उसके साथी कुणाल यादव, वासु सिंह राजपूत और अब्दुल अलीम पोटिया रोड के पास संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

फर्जी कंपनी में पार्टनर थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों आरोपी कंपनी में पार्टनर की तरह काम कर रहे थे। बड़ी दवा कंपनियों से डील करना, ऑर्डर लेना और ग्राहकों तक नशीली दवा पहुंचाना इनकी जिम्मेदारी थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त भी ये ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। इनके पास से भी अल्प्रजोलम की गोलियां बरामद हुईं – कुणाल यादव से 10 गोली, वासु सिंह राजपूत से 20 गोली और अब्दुल अलीम से 15 गोली।

लगातार उठ रहे थे सवाल

वैभव की गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चा थी कि इतनी बड़ी नशीली दवाओं की सप्लाई कोई अकेला नहीं कर सकता। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सच निकली और चार दिन बाद उसके तीन साथी भी पकड़ में आ गए।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी दवाइयां खरीदकर अपने पास स्टॉक रखते थे और फिर बेचते थे। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य संलिप्त लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J