भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं!
दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।ये नियम अचानक नहीं आया, इसके पीछे प्रशासन की गंभीर सोच और लोगों की जान की हिफाजत का इरादा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक
मंगलवार को दुर्ग कलेक्ट्रेट में जिले भर के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक हुई।
इस बैठक में जिला प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि अब दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
एडीएम अभिषेक अग्रवाल ने बैठक में कहा कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें सिर पर चोट लगने से होती हैं।हेलमेट पहनना एक छोटी सी आदत है, जो जान बचा सकती है।उन्होंने पंप संचालकों से अपील की कि वो इस नियम को सख्ती से लागू करें और जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
CCTV से बढ़ेगी सुरक्षा
एएसपी सुखनंदन राठौर ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
उन्होंने पंप संचालकों को बताया कि CCTV कैमरे विवाद की स्थिति में सबूत के तौर पर काम आएंगे और एक सुरक्षित माहौल तैयार करेंगे।
नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने साफ कहा कि निर्देशों का पालन सख्ती से होना चाहिए।
अगर किसी पंप पर विवाद होता है, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दी जाए।
इसके लिए अधिकारियों ने सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
संचालकों ने जताया समर्थन
पेट्रोल पंप संचालकों ने भी प्रशासन को आश्वासन दिया कि वो नियम को पूरी तरह लागू करेंगे।हालांकि कुछ संचालकों ने चिंता जताई कि बिना हेलमेट वालों को मना करने पर विवाद हो सकता है,जिस पर पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद की जाएगी।
📢 पंपों पर लगेंगे ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ के बैनर
सभी पेट्रोल पंपों पर अब ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ के बैनर लगाए जाएंगे ताकि हर कोई नियम से अवगत हो।अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी आएगी और लोग हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन
🙏 यह सिर्फ नियम नहीं, जिंदगी की हिफाजत है
दुर्ग जिले में यह नियम अब महज औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि हर पेट्रोल पंप पर इसे पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।अगर आप भी हेलमेट नहीं पहनते हैं, तो संभल जाइए – अब पेट्रोल नहीं मिलेगा।
👉 अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए आज से ही हेलमेट पहनना शुरू करें।
लोकल खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहिए – "आपके शहर की बात, सबसे पहले आपके साथ!"
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




