विज्ञापन

दुर्ग का बस चेकर निकला गांजा तस्कर ! ओडिशा से मुंबई तक 1 लाख कमीशन में गांजा सप्लाई का खुलासा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से निकला गांजा तस्करी का बड़ा राज़!

ओडिशा से मुंबई तक गांजा की सप्लाई में छत्तीसगढ़ का दुर्ग अहम कड़ी बन गया। मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों का भंडाफोड़ किया और 22 किलो गांजा जब्त किया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध के तहत पुलिस ने मुंबई निवासी साजिद अली (45) और शकील कुरैशी (40) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 22 किलो गांजा मिला।

दुर्ग का बस चेकर निकला गांजा तस्कर ! ओडिशा से मुंबई तक 1 लाख कमीशन में गांजा सप्लाई का खुलासा

दुर्ग का बस चेकर निकला मास्टरमाइंड

पूछताछ में सामने आया कि दुर्ग का राहुल तिवारी (29), जो एक ट्रैवल्स एजेंसी में बस चेकर है, उसने ही तस्करों को ओडिशा रायगढ़ा से कम दाम पर गांजा दिलवाया और मुंबई तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके एवज में राहुल ने 1 लाख रुपये कमीशन लिया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेवल्स एजेंसी पर भी शक

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि राहुल लंबे समय से इस तरह की सप्लाई करता रहा है। अब ओडिशा से आने वाली और मुंबई जाने वाली बसों में तस्करी के एंगल पर भी पड़ताल की जा रही है।

कैसे पकड़े गए तस्कर?

शनिवार को मोहन नगर पुलिस सूर्या होटल के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक बड़े पिट्ठू बैग लेकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में बैग से बड़ी मात्रा में गांजा मिला।

NDPS एक्ट में केस दर्ज

गवाहों की मौजूदगी में गांजा तौला गया, जिसका वजन 22 किलो निकला। पुलिस ने इसे शीलबंद कर जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया।

ASP का बयान

दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J