दुर्गवासियों के लिए अलर्ट! कल नहीं मिलेगा पानी, निगम ने जारी किया शटडाउन प्लान, कई क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के नागरिकों के लिए जरूरी अलर्ट! मंगलवार को शहर के कई इलाकों में शाम के वक्त नलों में पानी नहीं आएगा। नगर निगम ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है।

दरअसल, मालवीय नगर चौक में स्थित 600 एमएम डायामीटर की मेन राइजिंग पाइपलाइन में पिछले कुछ समय से बड़ा लीकेज बना हुआ है। लगातार बढ़ते लीकेज को ठीक करने के लिए 2 सितंबर को 24 एमएलडी इंटकवेल को शटडाउन में लिया जा रहा है।

Durg Pipeline Leakage News – पानी की सप्लाई बंद, टंकी भरने की सलाह

नगर निगम के मुताबिक, इस रिपेयर कार्य के चलते मंगलवार की सुबह तो पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी, लेकिन शाम को शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति बंद रहेगी।

लीकेज की वजह से सिर्फ एक ही पाइप नहीं, उससे जुड़ी दो और पाइपलाइनों से जुड़े एरिया की टंकियां भी भर नहीं पा रही हैं। इससे घरों तक पानी पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।

इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी –

पद्मनाभपुर, शक्ति नगर, हनुमान नगर, गिरधारी नगर, शंकर नगर और शनिचरी बाजार पानी टंकी से जुड़े सभी मोहल्ले इस प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि बारिश के मौसम की शुरुआत से अब तक बार-बार लीकेज और सप्लाई रुकने की समस्या सामने आ रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

जल विभाग की एमआईसी मेंबर लीना दिनेश देवांगन ने बताया कि जल संकट से निपटने के लिए टैंकरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें और आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल करें।

अपने मोहल्ले की अपडेट के लिए जुड़े रहें, और खबरें शेयर करें ताकि सभी समय रहते पानी स्टोर कर सकें।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK