भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एक साथ 197 जवानों का तबादला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के पुलिस बल में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।
तबादला सूची में 2 प्रधान आरक्षक और 195 आरक्षक शामिल
जारी की गई तबादला सूची में कुल 197 पुलिसकर्मियों के नाम हैं। इनमें 2 प्रधान आरक्षक और 195 आरक्षक शामिल हैं। इन सभी का स्थानांतरण जिले के विभिन्न थानों और चौकियों से किया गया है।
जिले के हर थाना और चौकी में बदले गए पुलिसकर्मी
यह स्थानांतरण सिर्फ किसी एक थाने तक सीमित नहीं है। पूरे जिले के सभी थानों और चौकियों में बदलाव किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था में एक नई ऊर्जा और सख्ती लाने की तैयारी है।
SP विजय अग्रवाल बोले- कानून व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रांसफर लंबे समय बाद किया गया है। इसका उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और ज़रूरत के मुताबिक तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
जल्द नए कार्यस्थल पर योगदान देंगे पुलिसकर्मी..
जिन पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है, वे जल्द ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देंगे। इससे जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




