दुर्ग में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त ! चरोदा निवासी थी दिव्यांग थी महिला, कई लोगों से पैसे लिए थे उधार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पुलगांव इलाके में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। टेमरी नाला के पास एक दिव्यांग महिला का सिर कुचला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान गंगोत्री नामक महिला के रूप में हुई है, जो पोटिया चौक में भीम सिंह देवांगन के मकान में किराए से रहती थी। वह मूल रूप से चरोदा की रहने वाली थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद कभी वापस नहीं लौटी

दुर्ग में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त ! चरोदा निवासी थी दिव्यांग थी महिला, कई लोगों से पैसे लिए थे उधार

अगली सुबह टेमरी नाला के पास उसका शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या सिर पर वार कर की गई है। शव से करीब 50 मीटर दूर उसकी सैंडल पाई गई, जिससे अंदेशा है कि उसे घसीटकर वहां लाया गया। उस वक्त मृतका ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था।

परिजनों ने बताया कि गंगोत्री दिव्यांग थी और उसका एक पैर छोटा था। साथ ही उसने कई लोगों से पैसे भी उधार लिए थे। पुलिस अब इसी पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J