दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़ी 6 साल की बच्ची, बारिश में भीगती मिली और पुलिस ने मिलवाया परिवार से..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दिल छू लेने वाली घटना घटी।

सिर्फ 6 साल की मासूम बच्ची मां से बिछड़ गई और बारिश में भीगती हुई स्टेशन परिसर के ओवरब्रिज गेस्ट हाउस के पास मिली।

सूचना देने वाले सुरेंद्र मेश्राम ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर दी। मोहन नगर थाने के आरक्षक राजेश्वर साहू मौके पर पहुंचे और बच्ची से बातचीत की। उसने अपना नाम अरु उर्फ आरोही बताया।

Durg Railway Station News - Lost 6 Year Old Girl Found in Rain and Reunited with Mother

पुलिस की सतर्कता से शुरू हुई तलाश
आरक्षक ने रेलवे स्टेशन परिसर में होटल, ढाबों और मंदिरों में बच्ची के परिजनों की खोजबीन की। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल को भी जानकारी दी गई।

प्लेटफॉर्म पर तलाशी के दौरान बच्ची की मां भारती भारजा मिलीं, जो नागपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन की भीड़ में उनकी बच्ची उनसे बिछड़ गई थी और वे उसे बेतहाशा ढूंढ रही थीं।

बच्ची और मां के मिलने के पल बेहद भावुक कर देने वाले रहे। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J