दुर्ग रेंज में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस रेड: 24 घंटे में 250 ठिकानों पर छापा, 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से बड़ी खबर – नशे के खिलाफ पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन सामने आया है। दुर्ग रेंज पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 250 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 200 से ज्यादा आरोपियों को दबोच लिया।

एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान
इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा टीमें और करीब 500 जवान शामिल थे। पुलिस ने छोटे-छोटे नेटवर्क को तोड़कर मोहल्लों और दुकानों से फैल रहे नशे के कारोबार को खत्म करने का लक्ष्य रखा।

दुर्ग रेंज पुलिस रेड – 250 ठिकानों पर छापेमारी, 200 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में सबसे बड़ी दबिश

दुर्ग जिले में 160 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारकर 120 आरोपी पकड़े गए। इनमें 16 केस NDPS एक्ट, 23 आबकारी एक्ट और 89 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत दर्ज किए गए।

बालोद में 50 जगह कार्रवाई
बालोद जिले में 50 ठिकानों पर छापे मारे गए और 31 आरोपी गिरफ्तार हुए। इनमें 4 एनडीपीएस, 4 आबकारी और 23 प्रतिबंधात्मक मामले सामने आए।

बेमेतरा में भी बड़ी रेड
बेमेतरा जिले में पुलिस ने 60 जगहों पर छापेमारी कर 39 लोगों को पकड़ा। इनमें कई आदतन अपराधी भी शामिल हैं।

जप्त माल और नेटवर्क पर चोट
पुलिस ने इस बड़े अभियान में 26 किलो गांजा, 126 लीटर अवैध शराब और नशे की गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों के मुताबिक जब्त माल की कीमत लाखों में है और इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी लगातार दबिश दी जाएगी।

⚠️ नशे से बढ़ते अपराध
आईजी गर्ग ने बताया कि नशे की वजह से चोरी, लूट और मारपीट जैसे अपराध बढ़ रहे थे। खासकर गांजा, टैबलेट और शराब युवाओं को तेजी से अपने जाल में फंसा रहे थे। यही कारण है कि यह अभियान बेहद जरूरी माना गया।

जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि छापेमारी से जुड़े कई मामलों की जांच अभी जारी है। यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J