दुर्ग में कारोबारी 24 घंटे से लापता, नदी किनारे कार मिली , SDRF की तलाश जारी , जानकारी पर इनाम घोषित..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में सनसनी: कारोबारी 24 घंटे से लापता

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राइस मिल कारोबारी अनिल बंसल पिछले 24 घंटे से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिवार और पुलिस लगातार खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

नदी किनारे मिली कारोबारी की कार
गुरुवार सुबह नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया गांव के पास शिवनाथ नदी किनारे सफेद वैगनआर कार संदिग्ध हालत में मिली। जांच में पता चला कि यह कार अनिल बंसल की ही है। कार दिखने के बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


दुर्ग में कारोबारी 24 घंटे से लापता, नदी किनारे कार मिली , SDRF की तलाश जारी , जानकारी पर इनाम घोषित

आखिरी बार दोस्त से हुई थी बात
अनिल बंसल बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर 12:40 बजे उनकी आखिरी बातचीत एक दोस्त से हुई, इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वे घर नहीं लौटे। देर रात तक पता न चलने पर परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिवार में मायूसी, इनाम का ऐलान
अनिल बंसल कादंबरी नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। अचानक लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी देने वाले को 21,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

जांच और सर्चिंग जारी
SDRF की टीम गोताखोरों और नाव की मदद से लगातार खोज कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मोहन नगर और नंदनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J