भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। जिले के बड़े राइस मिलर अनिल बंसल के लापता होने की खबर ने पूरे शहर को चिंता में डाल दिया था। लेकिन आज सुबह यह खबर और भी दर्दनाक बन गई, जब उनका शव बेमेतरा जिले की शिवनाथ नदी से बरामद हुआ।
अनिल बंसल कादंबरी नगर, दुर्ग के रहने वाले थे और ग्राम समोदा स्थित बजरंग एग्रोटेक (राइस मिल) का संचालन करते थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बीती रात परिजनों ने मोहन नगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस और परिवारजन लगातार खोजबीन में जुटे रहे।
इसके बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। वहीं, अलग-अलग जगह से तीन वीडियो भी सामने आए जिनमें एक शव नदी में बहता दिखाई दिया। तेज बहाव की वजह से स्थानीय लोग नदी में उतरकर शव तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
आखिरकार SDRF ने बेमेतरा जिले के देवकर थाना अंतर्गत परोपड़ा गांव के पास शिवनाथ नदी से शव को रेस्क्यू किया। 24 घंटे से ज्यादा समय तक पानी में रहने के कारण शव डिस्पोज हो गया था। पुलिस ने शव को कचंदूर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस दर्दनाक घटना से दुर्ग-बेमेतरा के कारोबारी और स्थानीय लोग गमगीन हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




