भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी स्कूल बना अंधविश्वास का अड्डा! दुर्ग में प्रिंसिपल ऑफिस के सामने मिली कोयल की बलि, बच्चे डरे-सहमे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है।यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बोरसी) में किसी ने प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने जादू-टोना कर कोयल की बलि दे दी।
गुरुवार सुबह जब स्कूल खुला, तो वहां की स्थिति देख प्रबंधन से लेकर छात्र-छात्राएं तक हक्के-बक्के रह गए।मौके पर खून से सने पंख, पूजा सामग्री और जादू-टोने के संकेत मिले।स्कूल का माहौल पूरी तरह डर और दहशत में बदल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी खंगालने में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही बोरसी थाना पुलिस स्कूल पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस अब स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इस कृत्य के पीछे के चेहरों को सामने लाया जा सके।हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया।
छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल
इस रहस्यमयी घटना से छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त हो गया।कई बच्चों ने तो कक्षा में जाने से इनकार कर दिया।अभिभावक भी परेशान नजर आए, वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
शिक्षकों ने इसे अंधविश्वास फैलाने की साज़िश बताया और कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जो स्कूल का माहौल खराब करना चाहता है।
BEO ने क्या कहा?
दुर्ग की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेश्वरी चन्द्राकर ने इस घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि यह हरकत सुबह-सुबह स्कूल खुलने से पहले की गई है और इसे पूरी तरह शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है।
उन्होंने साफ कहा-यह सब बच्चों और शिक्षकों को डराने की कोशिश है, ताकि स्कूल का वातावरण बिगड़े। लेकिन हमें इसे तूल नहीं देना है।
उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल में साफ-सफाई करवाई जाए, झाड़ू लगवाई जाए और पढ़ाई का वातावरण सामान्य बनाए रखा जाए।बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित न होने देने की भी बात कही गई। विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
आपकी ज़िम्मेदारी भी है
ऐसी घटनाएं हमारे समाज में फैले अंधविश्वास की गहराई को दर्शाती हैं।स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है, वहां डर नहीं, ज्ञान का माहौल होना चाहिए।
अगर आप भी बच्चों की सुरक्षा और मानसिक मजबूती को लेकर सजग हैं,तो इस खबर को शेयर करें और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज़ उठाएं।
डर नहीं, शिक्षा फैलाओ" – यही हमारा संदेश होना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




