दुर्ग में सैनिक पति के अफेयर से परेशान नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली अब पति, सास-ससुर और महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पति का अफेयर बना पत्नी की मौत की वजह, पूरा परिवार पहुंचा जेल

दुर्ग जिले से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जहां एक नवविवाहिता ने पति के अफेयर से तंग आकर अपनी जान दे दी।मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस केस में पति समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

संदिग्ध हालात में मिला शव, मर्ग जांच से खुली पोल

दो दिन पहले एक महिला की लाश उसके घर में पंखे से लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई ने सबको चौंका दिया।

दुर्ग की नवविवाहिता आत्महत्या मामला, शुगर मॉमी अफेयर और सैनिक पति की सच्चाई

सेना का जवान और शुगर मॉमी का रिश्ता

मृतका प्रीति सिंह के पति मुकेश सिंह, जो सेना में कार्यरत हैं, का एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था| यह महिला धनाढ्य थी और न सिर्फ मुकेश को बल्कि उसके परिवार को भी आर्थिक सहायता देती थी।

नवविवाहिता को बनाया गया प्रताड़ना का शिकार

जैसे ही प्रीति को इस रिश्ते की भनक लगी, उसने विरोध किया।लेकिन विरोध करने पर पति, सास और ससुर तीनों मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगे। प्रीति की शादी को छह साल हुए थे, शुरू के कुछ साल तो ठीक रहे, लेकिन बाद में उसका जीवन नरक बन गया।

हारकर चुना मौत का रास्ता

इन सभी अत्याचारों से टूटकर प्रीति ने दो दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।यह आत्महत्या सिर्फ एक मौत नहीं, एक सिस्टम पर सवाल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

कौन है योगिता दुबे ?

पुलिस जांच में पता चला कि मुकेश का जिनसे अफेयर था, उनका नाम योगिता दुबे है। धन और साधन संपन्न होने के कारण वह मुकेश को पैसे, उपहार और भौतिक सुख-सुविधाएं देती थी। यह सब बातें मुकेश के माता-पिता को भी पता थीं, लेकिन वे भी बहू का साथ देने के बजाय प्रताड़ना में शामिल हो गए।

विज्ञापन

 चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहन नगर पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रीति के पति मुकेश सिंह, सास-ससुर और योगिता दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK