भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग में बिजली विभाग की एक बड़ी चूक सामने आई है—नवागंतुक कर्मचारी राम वर्मा (32), जिन्हें अभी डेढ़ महीने ही हुए थे नौकरी में, उन्हें 11 हज़ार वोल्ट के ट्रांसफॉर्मर पर बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल और बिजली बंद किए काम करवाया गया।नतीजा, उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा, जो कि जानलेवा साबित हुआ।
घटना का पूरा विवरण
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा धमधा के ग्राम पगबंधी ठेलका सब स्टेशन पर हुआ। जिम्मेदार लाइनमैन संतोष तिवारी ने बिजली बंद किए बिना ट्रांसफॉर्मर के डियो और फ्यूज काटने का काम राम वर्मा को सौंप दिया। चालू बिजली के बीच काम करना भारी साबित हुआ और राम गंभीर रूप से झुलस गए।
घायल की हालत:
अब राम वर्मा भिलाई के स्पर्श अस्पताल में उपचाराधीन हैं। परिजनों ने बताया कि इनके रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी है, फेफड़े क्षतिग्रस्त और दोनों पैर काम नहीं कर रहे। हालत इस कदर गंभीर है कि डॉक्टर इलाज में लगे हुए हैं।
जिम्मेदार गायब:
इस पूरे मामले में संतोष तिवारी का कोई सुराग नहीं मिला—उनका फोन बंद है, और विभाग के अधिकारी भी इस चूक पर चिंतित हैं कि आख़िर इतनी जोखिम भरी जिम्मेदारी अनुभवहीन कर्मचारी को क्यों सौंपी गई। स्थानीय लोग इस लापरवाही से बेहद नाराज़ हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिवार की दुर्दशा
परिजन बताते हैं कि “जिसे काम नहीं आता था, वही ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया”। हादसे के बाद अब जाकर धमधा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया।
राम वर्मा के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे (5 और 3 साल) हैं। इस हादसे ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी है, और वे अब असमंजस और दुख की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
ठेकेदार का बयान
ठेकेदार हेमशंकर चंद्राकर ने कहा कि राम अकुशल थे और ट्रांसफॉर्मर रिपेयर में उन्हें बिना सुरक्षा के क्यों लगाया गया, यह तकनीकी दिक्कत हो सकती है।
अस्पताल में लापरवाही
घटना के तुरंत बाद राम को धमधा अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल और आखिर में भिलाई अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस से उतारने में भी सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। परिजन को खुद उसे एंबुलेंस से उतारना पड़ा।
विज्ञापन
इस हादसे ने चुनौती दे दी है कि नौकरी बड़ी नहीं, सुरक्षा बड़ी होती है।यदि आप भी महसूस करते हैं कि ऐसी लापरवाही खतरनाक है और सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी है|
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

.jpg)


