दुर्ग में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी- सास- दादी सास पर किया चाकू से हमला, पत्नी गंभीर हालत में..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई जिसने हर किसी को दहला दिया। मामूली विवाद के बाद पति ने गुस्से में पत्नी, सास और दादी सास पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना हथखोज पारा, उतई की है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय श्वेता झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति सन्नी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), जो प्रेम नगर दिल्ली में रहता है, कुछ माह से उसके मायके उतई में ही रह रहा था।

दुर्ग उतई में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी और सास पर चाकू से हमला

शुक्रवार को घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सन्नी ने घर में रखे चाकू से पत्नी श्वेता पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले में श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई और मरणासन्न अवस्था में अस्पताल पहुंचाई गई।

इसी बीच जब उसकी मां और दादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। दोनों महिलाएं घायल हुईं, जबकि श्वेता का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

उतई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि घरेलू विवाद ने इस कदर खौफनाक रूप ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J