भिलाई में ED की बड़ी रेड: 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में जब्त हुए दस्तावेज, और बड़े नामों के खुलासे की आशंका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। बहुचर्चित 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के तहत ED की चार सदस्यीय टीम सुबह करीब 6 बजे हुडको इलाके में स्थित एक निजी निवास पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर लिया।

टीम ने यहां लेन-देन से जुड़े कागजों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से छानबीन की। छापे के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से घोटाले में कई बड़े नामों का पर्दाफाश हो सकता है।

भिलाई में ED की बड़ी रेड: 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में जब्त हुए दस्तावेज,

इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और रायपुर के होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले इनपुट्स के आधार पर ही ED ने भिलाई में यह रेड की।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में कई अधिकारियों और मिलर्स की मिलीभगत के अहम सुराग मिले हैं। यही वजह रही कि ED ने इस मामले में छापेमारी तेज की है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार हर साल किसानों से धान खरीदकर मिलर्स को चावल बनाने के लिए देती है। तय शर्तों के मुताबिक, धान की मिलिंग करने पर मिलर्स को भुगतान किया जाता है।

लेकिन आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ। कई जगहों पर धान की मिलिंग सिर्फ कागजों में दिखाकर भुगतान उठा लिया गया। वहीं, अधिकारियों और मिलर्स की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली भी की गई।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह घोटाला 140 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा का हो सकता है। फिलहाल ED की टीम जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J