भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोबाइल नेटवर्क के झंझट से छुटकारा!
अब मोबाइल से सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर हाई-स्पीड इंटरनेट चलाना मुमकिन होगा। इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और स्टारलिंक मिलकर एक खास मोबाइल चिपसेट बना रही है, जो अगले 2 साल में लॉन्च होगी।
कैसा होगा नया सिस्टम
यह चिपसेट आपके फोन को सीधे स्टारलिंक के सैटेलाइट्स से जोड़ेगा। यानी जियो, एयरटेल जैसे लोकल नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दुनिया के किसी भी कोने में बिना नेटवर्क वीडियो देख सकेंगे, गेम खेल सकेंगे और वीडियो कॉल कर सकेंगे।
कैलिफोर्निया से एलान
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने कैलिफोर्निया में हुई ऑल-इन समिट में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा, "दो साल बाद मोबाइल फोन में ये चिप आ जाएगी और इससे टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आएगा।"
सैटेलाइट से ऐसे पहुंचेगा इंटरनेट
– सैटेलाइट धरती के किसी भी हिस्से में हाई-स्पीड और लो-लेटेंसी इंटरनेट पहुंचाती है।
– अभी स्टारलिंक किट में डिश, वाई-फाई राउटर, पावर केबल और ट्राइपॉड होता है। इसे आसमान के नीचे लगाना पड़ता है।
– मोबाइल में लगने वाली नई चिप से ये झंझट खत्म हो जाएगा और फोन सीधे सैटेलाइट से जुड़ जाएगा।
कब तक मिलेगा फायदा?
मस्क का कहना है कि यह नई तकनीक करीब 2027 तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसके लिए अभी कुछ टेक्निकल काम बाकी है।।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
गांव और पहाड़ों के लिए वरदान
स्टारलिंक खासतौर पर उन जगहों के लिए बनाई गई है, जहां आम इंटरनेट नहीं पहुंचता। गांवों और पहाड़ों जैसे इलाकों में यह तकनीक बड़ा बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




