छत्तीसगढ़ में ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ की शुरुआत: अब 200 श्रमिक बच्चों को मिलेगा मुफ्त आवासीय स्कूल में पढ़ने का मौका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ का शुभारंभ किया और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सुनहरा मौका देने का ऐलान किया।

अगले सत्र से 200 बच्चों को मिलेगा लाभ
सीएम साय ने कहा कि यह योजना निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का रास्ता खोलेगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से इस योजना का लाभ 200 बच्चों को मिलेगा।

श्रमिकों के सपनों को मिलेगा पंख
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक समाज के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उनके पास समय और संसाधन सीमित होते हैं। अब उनके बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, वकील और नेता बनने के सपने पूरे कर सकेंगे।

रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ किया, श्रमिक बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की सौगात

छठवीं से बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत शुरू की गई है। इसके तहत श्रमिक बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई का पूरा खर्च श्रम विभाग वहन करेगा।

परिवारों में खुशी की लहर
कार्यक्रम में मौजूद निर्माण श्रमिक और उनके बच्चे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब बच्चों के भविष्य की चिंता खत्म हो गई है।

इस साल 100 बच्चों का दाखिला
सीएम ने बताया कि इस वर्ष 100 बच्चों का दाखिला 14 निजी आवासीय विद्यालयों में कराया गया है, जहां CBSE और ICSE सिलेबस से पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

श्रम मंत्री ने दी शुभकामनाएं
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरकार चाहती है कि श्रमिक का बच्चा सिर्फ मजदूर न रहकर अधिकारी बने। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग निःशुल्क कोचिंग योजना भी चला रहा है।

70 से अधिक योजनाओं का लाभ
देवांगन ने कहा कि श्रम विभाग तीन मंडलों के जरिए 70 से अधिक योजनाएं चला रहा है और पिछले 20 महीनों में 600 करोड़ रुपये का लाभ DBT के जरिए श्रमिकों तक पहुंचाया गया है।

‘अटल जी के सपनों को साकार करने की पहल’
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि यह योजना श्रमिक बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। अब वे भी अच्छे विद्यालयों में पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J